फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर सहित कई इलाकों में आठ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से गोपेश्वर सहित चमोली जिले के कई इलाकों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइन ठीक करने के बाद शाम करीब चार बजे बिजली सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

श्रीनगर-कर्णप्रयाग के बीच चौकी बिना के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने आठ बजे 66 केवी बिजली लाइन में खराबी आ गई, जिससे दशोली, जोशीमठ, घाट, थराली सहित अन्य जगहों पर बिजली गुल हो गई। पूरे दिन बिजली न होने से लोगों को जरूरी काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग फोटो स्टेट तक नहीं करा पाए। ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे और शाम करीब चार बजे लाइन ठीक होने पर सप्लाई सुचारु हुई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि फॉल्ट अधिक था, जिसे ठीक करने में समय लग गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें