फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर से आठ बोरे कूड़ा एकत्रित किया

Fri, 08 May 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा के छात्र-छात्राओं ने कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान वहां से आठ बोरे कूड़ा एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शंकर डबराल के नेतृत्व में कक्षा 11 व बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। हर साल मंदिर में दक्षिण भारत के पुरोहित 108 बालमपुरी शंख पूजा का आयोजन करते हैं। इस बार सात मई को यह पूजा की गई। आयोजन के बाद मंदिर परिसर व आसपास में प्लास्टिक कूड़ा फैला हुआ था। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की ओर से इस आयोजन के बाद यहां हर साल स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। शुक्रवार को यहां से आठ बोरे प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में कूड़ा न फैलाने की अपील की। इस दौरान मुकेश भट्ट, पुष्पा गुसाईं, देवेंद्र नौटियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा ने कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में गंदगी न फैलाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें