फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडाबधाणी और छानी गांव ने दी मदद के लिए धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कर्णप्रयाग तहसील के ईडाबधाणी गांव की महिला मंगल दल ने पीएम राहत कोष में 21 हजार रुपये दान किए। ममंद अध्यक्ष शशि देवी ने बताया कि गांव की महिलाओं ने आपस में 21 हजार रुपये एकत्र किए थे।
विज्ञापन

वहीं पौड़ी में छानी गांव के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता राशि भेजी है। ग्राम प्रधान अंजनी देवी, उपप्रधान श्रीपाल नेगी, सदस्य विमल सिंह नेगी और विजय सिंह नेगी ने बताया कि उनके गांव ने 29500 रुपये की सहायता राशि पीएम राहत कोष में भेजी है। संवाद
पीएम केयर फंड में जमा कराई धनराशि
उत्तरकाशी। ओम कीर्तन मंडली बड़ेथी से जुड़ी महिलाओं ने 7121 रुपये एकत्र कर पीएम केयर फंड में दिए। सुशीला राणा, यशोदा डंगवाल, जशोदा बिष्ट आदि महिलाओं ने धनराशि एकत्रित की। उधर, भाजपा के भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने 31,881 रुपये और ग्राम पंचायत मल्ला की तरफ से मंडल महामंत्री मनुजेंद्र रावत ने 12,601 रुपये की धनराशि का चेक गंगोत्री विधायक गोपाल रावत को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें