फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से देवाल पहुंचे तीन लोग होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से देवाल पहुंचे तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को तीनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें सभी स्वस्थ मिले। एहतियातन उन्हें होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने दो टीम गठित की हैं, जो गांवों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं सीएचसी गैरसैंण के स्वास्थ्य कर्मियों की तीन टीमों ने पांडुवाखाल में बाहर से आ रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। अधीक्षक डा. मणिभूषण पंत ने बताया कि संस्थागत क्वारंटीन में रखे लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। ग्राम पंचायत कल्याणा तल्ली में डॉ. राजेश गैड़ी की टीम ने बाहरी क्षेत्रों से आए 17 लोगों की जांच की, जिसमें सभी स्वस्थ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें