थराली। थराली सहित बागेश्वर की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में दोपहर बाद करीब 2:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यह झटके बहुत कम समय के लिए लगे। बावजूद भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था और तीव्रता 3.4 थी। वहीं ग्वालदम में तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है। संवाद