फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूधंसाव ट्रीटमेंट कार्य से उड़ रही धूल बनी मुसीबत

Sun, 29 Nov 2026 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सांस लेना हुआ मुश्किल, घरों में भी घुस रही धूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर के बहुगुणानगर में सिंचाई विभाग की ओर से ट्रीटमेंट कार्य किया जा रहा है। मगर इस कार्य से धूल उड़ रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने यहां पानी का छिड़काव करने और घरों को तिरपाल से ढकने की मांग की।
विज्ञापन

बहुगुणानगर में भूधंसाव रोकने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया जा रहा है। जमीन के भीतर 12 मीटर अंदर तक पाइलिंग करके मिट्टी निकाली जा रही है। मगर इस प्रक्रिया के दौरान भारी मात्रा में धूल-मिट्टी उड़ रही है। यह धूल आसपास के घरों में घुस रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। घरों में धूल घुसने से लोगों का सामान भी खराब हो रहा है। मनवर सिंह राणा, हरेंद्र बिष्ट, प्रेमादानू, कमला रतूड़ी और हरिराम ने कहा कि धूल के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। विभाग को यहां नियमित पानी का छिड़काव करना चाहिए। घरों को तिरपाल से ढकने की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता सुभाष चंद्रा ने बताया कि घरों को ढकने के लिए तिरपाल दिए गए हैं। लोगों की शिकायत पर सुबह पानी का छिड़काव भी किया गया था। धूल पाइप के ऊपरी भाग से आ रही है। अन्य व्यवस्थाओं के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें