चांदपुर गढ़ी में डंपर और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आदिबदरी क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर गढ़ी में एक डंपर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही अचेत हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायल व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गया है।