फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नशे में तेज गति से बस चलाने पर चालक गिरफ्तार, 20 यात्री थे सवार

Wed, 05 Jun 2024 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे सभी, पुलिस ने बस की सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। शराब के नशे में यात्रियों से भरी बस तेज गति से चलाने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बस में मुंबई के 20 यात्री सवार थे और बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने बस सीज दी और यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

जोशीमठ पुलिस को सूचना मिली कि एक चालक बस तेजी गति से चला रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रीफ टीसीपी के पास बस रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इसके बाद बैरियर लगाकर बस को रोका गया। चालक धर्मेंद्र सिंह नशे की हालत में मिला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराया गया जिसमें चालक के नशे में होने की पुष्टि की। जोशीमठ कोतवाली प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि चालक का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जा रही है। बस में मुंबई के 20 यात्री सवार थे, वे बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्रियों को टैक्सी वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें