आदिबदरी। तहसील के नगली क्षेत्र में एएनएम सेंटर न होने से गर्भवती और बच्चों के टीकाकरण के लिए करीब 8 किमी दूर आदिबदरी जाना पड़ रहा है। भाजपा चांदपुर गढ़ी मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रभु, नगली के प्रधान मनोज कुंवर आदि ने क्षेत्र में एएनएम सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि यहां एएनएम सेंटर खुल जाए तो तहसील के जैम, स्यालकोट, पज्याणा, ढमकर, नगली के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं गैरसैंण के सीएमएस डाॅ. अर्जुन रावत का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। संवाद