फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्रामीणों के विरोध के बाद रोका पेयजल योजना का काम

Mon, 26 Feb 2024 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलगांव की महिलाएं पहुंचीं जल निगम कार्यालय
विज्ञापन

कहा, बिना ग्रामीणों की सहमति के हो रहा निर्माण
योजना निर्माण होने पर गांव में कम हो जाएगा पानी


संवाद न्यूज एजेंसी



गोपेश्वर। गंगोलगांव के ग्रामीणों ने गांव के प्राकृतिक पेयजल स्रोत से देवर खडोरा गांव के लिए प्रस्तावित पेयजल लाइन निर्माण का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पेयजल स्रोत का पानी दूसरे गांव में नहीं जाने दिया जाएगा। सोमवार को गंगोलगांव की महिलाएं जल निगम कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता ने अग्रिम आदेशों तक पेयजल योजना के निर्माण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


गंगोलगांव के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता वीके जैन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनके गांव के गिमगिम तोक में स्थित प्राकृतिक स्रोत से देवर खडोरा के लिए पेयजल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पेयजल लाइन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है जबकि गांव के लोग पहले से ही इसका विरोध करते आ रहे हैं। कहा कि बिना ग्रामीणों की सहमति के इस तरह पेयजल लाइन का काम करना गलत है। जबकि इस स्रोत से गोपेश्वर, गंगोलगांव और सगर गांव के लिए पेयजल आपूर्ति होती है। यहां से पानी दूसरी जगह ले जाने से पूरे क्षेत्र पर इसका असर पड़ेगा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ईई ने अग्रिम आदेशों तक पेयजल योजना का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। ज्ञापन देने वालों में कविता देवी, शशि देवी, विशंबरी देवी, मनीषा देवी, कुसुम देवी, सुलोचना देवी, सुनीता रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें