कोदियाबगड़ व दूधातौली के आसपास के छानियों में रहने वाले 15 परिवारों के लिए पानी की व्यवस्था कर दी गई है। यहां पेयजल लाइन बिछाकर पानी की सप्लाई शुरू करा दी है। पानी की आपूर्ति होने पर पशुपालकों ने खुशी जताई। फरकंडे व रूड़ियाटाला के हयाद सिंह, दयाल सिंह, गजे सिंह, नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, मान सिंह, पदम सिंह ने प्रशासन से स्रोत पर टैंक बनाने के साथ ही छानियों में सौर ऊर्जा से प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की।