फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिमरी पुजारी बोले, देवस्थानम बोर्ड के हालात पर रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर उपजे हालात पर पंचायत पूरी तरह से सजग है। कानूनी परामर्श लेने के लिए पंचायत उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के संपर्क में है। विनोद डिमरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कई सवालों पर चर्चा की। कहा कि नए मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में अधिग्रहण होने वाले पंचायत की धर्मशाला के विषय में जो भी पंचायत के हित में होगा, उसी दिशा में अपेक्षित कार्रवाई करेगी। बैठक में गोपी डिमरी, भोला प्रसाद डिमरी, राजेंद्र डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, नरेश डिमरी, पंकज डिमरी, अनुज डिमरी, प्रकाश चंद्र डिमरी, दिनेश डिमरी, संजय डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी व रविग्राम पाखी के अध्यक्ष ज्योतिष डिमरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें