गौचर। शैल गांव में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से छह माह से पेयजल संकट बना है। शिकायत के बाद भी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है। ऐसे में ग्रामीण खुद ही लाइन ठीक करते हैं मगर यह बार-बार टूट जाती है।
शैल गांव निवासी राकेश शैली, सुभाष बहुगुणा, विजय प्रसाद डिमरी, महादेव बहुगुणा, मुकेश शैली, लक्ष्मी प्रसाद आदि में बताया कि गांव की पेयजल लाइन छह माह से टूटी पड़ी है। गत वर्ष भी लाइन क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने खुद लाइन की मरम्मत की थी। दूसरी ओर जलसंस्थान के ईई मुकेश कुमार ने बताया कि नगर के लिए नई पेयजल योजना बनाई जा रही है। इससे शैल गांव की पानी की समस्या भी हल हो जाएगी। क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द ठीक किया जाएगा। संवाद