थराली। ग्राम पंचायत किमनी में खुली बैठक प्रधान दिनेश रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेयजल, स्वच्छता, पंचायत घर का साैंदर्यीकरण, पथ प्रकाश की व्यवस्था, संपर्क मार्ग और गांव के एक घर से दूसरे घर को जोड़ने के लिए पैदल मार्ग पर टाइल्स लगाने की मांग उठी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा की नई योजना वीबीजीरामजी योजना के तहत 100 दिन की जगह 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। बैठक में शैलेंद्र नेगी, सरिता देवी, पार्वती देवी, दिनेश राम, मुन्नी देवी, दलबीर सिंह, शशिकला आदि उपस्थित थे। संवाद