फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण राजधानी के लिए अधिवेशन 14 को

Wed, 07 Jan 2026 11:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण को स्थायी राजधानी की मांग के लिए 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर बागेश्वर में अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान इस आयोजन को करेगी। अभियान के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य की राजधानी कहां है यह पता नहीं है जबकि अलग राज्य की अवधारणा में राज्य की राजधानी गैरसैंण रही है। इसके लिए अब चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। 14 जनवरी को बागेश्वर में अधिवेशन आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


बिष्ट ने बताया कि अधिवेशन में गैरसैंण राजधानी की पुरजोर मांग की जाएगी। बताया कि इस अधिवेशन में मार्गदर्शक मुकुंद कृष्ण दास, पूर्व सैनिक मनोज ध्यानी, नैनीताल उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी आदि प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें