फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: थिरपाक गांव में भी शराब पीने पर लगेगा 20 हजार का जुर्माना

Tue, 17 Mar 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड के थिरपाक में ममंद ने बैठक कर सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक कार्यों में शराब नहीं परोसी जाएगी। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करते या शराब परोसते हुए पकड़ा गया तो अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ममंद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण सार्वजनिक कार्यों में व्यवधान हो रहा है। ममंद कोषाध्यक्ष अंजू देवी ने कहा कि शादी, सगाई, मुंडन आदि में शराब परोसने वालों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इस निर्णय से सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकेंगे। इस मौके पर पूनम रावत, कविता देवी, प्रियंका देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें