फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग में नालियां चोक, शौचालयों में पानी नहीं

Wed, 24 Apr 2024 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से विधायक को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता औ
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव और नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक अनिल नौटियाल को ज्ञापन दिया। एसडीएम और नगर पालिका के प्रशासक के माध्यम से दिए ज्ञापन में कहा कि कर्णप्रयाग चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है। यहां नालियां चोक हैं और शौचालयों में पानी नहीं है। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पूर्व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट और व्यापारी ने कहा कि पिछले 17 दिनों से मुख्य बाजार में नाला चोक है। गंदा पानी सड़कों पर है। नगर पालिका के कई अधिकारी और प्रशासक यहां से गुजर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सुभाषनगर में नालियों की सफाई कर कूड़ा किनारे ही डाल दिया गया। बदरीनाथ हाईवे से लेकर तमाम सड़कों पर नालियां बंद हैं। नगर में सार्वजनिक शौचालयों में पानी की टंकियां और लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। शौचालयों में पानी नहीं है। ज्ञापन देने वालों में हरिकृष्ण भट्ट के अलावा नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पुष्कर सिंह रावत और रामदयाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें