फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सुरक्षा दीवार के बिना बनाई जा रही नाली

Sat, 27 Jun 2026 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। स्टेट हाईवे थराली-देवाल-लोहाजंग मार्ग पर नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी का लोगों ने आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि भू-धंसाव वाले स्थानों पर सुरक्षा दीवार के बिना नाली बनाई जा रही है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र बिष्ट और व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस सड़क के लिए करीब 32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। हॉटमिक्स का काम दो माह से बंद है जबकि ठेकेदार नाली निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा उपायों के यह निर्माण बारिश में ढह सकता है। उन्होंने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि देवाल टैक्सी पार्किंग में भू-धंसाव होता है जहां बिना सुरक्षा दीवार के नाली बनी है। लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से गुणवत्तापूर्ण कार्य और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। वहीं अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें