पीपलकोटी। पुलिस ने बिरही के पास अलकनंदा में एक शव बरामद किया है। शव नदी में एक पत्थर के किनारे फंसा हुआ था। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नदी में शव दिखने की सूचना पीपलकोटी पुलिस चौकी को दी। एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। एसआई लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि शव की पहचान कोड़िया निवासी रुद्र सिंह राणा (85) के रूप में हुई है। संवाद