फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में दर्ज हुआ डा. सुमन का नाम

विज्ञापन
डा. सुमन ध्यानी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला समन्वयक व जीजीआईसी गोपेश्वर की प्रवक्ता डा. सुमन ध्यानी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर की गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में दर्ज हुआ है। डा. सुमन ध्यानी पिछले 15 साल से सामाजिक कार्यों का निर्वहन करतीं आ रही हैं। स्वर्ण भारत परिवार की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर प्रमुख लोगों की आत्मकथा को गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में दर्ज किया जाता है। इस बार डा. सुमन ध्यानी का नाम भी इसमें दर्ज हुआ है। उन्होंने भारत सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण, मतदाता, रक्तदान, नशामुक्ति, पौधरोपण, स्वच्छता, नमामि गंगे, स्पर्श गंगा जैसे अभियानों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें