फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में भक्तों ने की पूजा अर्चना, सिमली में गंगा आरती का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन कर्णप्रयाग, लंगासू, आदिबदरी, नौटी, नंदासैंण, गौचर, नौली, बगोली, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली में भक्तों ने देवी की ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा की। दूसरी ओर कलश स्थापना के साथ ही टीएचडीसी इंडिया के कोटेश्वर बांध परियोजना में भी दुर्गा पूजा नवरात्र उत्सव शुरू हो गया।
विज्ञापन

सिमली में पिंडर नदी के तट पर मां चंडिका कर्मस्थल सेवा समिति ने गंगा आरती का आयोजन किया। इस दौरान आचार्य विजयराम डिमरी ने कहा कि मां गंगा की आराधना से मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला, मनोज पुंडीर, अंजना गैरोला, राकेश डिमरी, दीपा बिष्ट, अरविंद राणा, समीर मिश्रा, विनोद नेगी, धीरेंद्र भंडारी, देवेंद्र नेगी, संदीप डिमरी, राखी डिमरी, सावित्री देवी, प्रणवेंद्र प्रसाद, हर्षवर्धन डिमरी, सुभाष चमोला, अरविंद गुसांई, कैलाश जोशी, दलबीर सनवाल, रविंद्र खंडूड़ी आदि थे। इधर देवाल में दुर्गा महोत्सव के दूसरे दिन देवाल बाजार में भक्तों भी भीड़ लगी रही। लोगों ने भजन कीर्तन कर देवी की पूजा अर्चना की। कथा व्यास हंसा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि देवी की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस मौके पर महोत्सव के अध्यक्ष कपूर मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, चंद्रमोहन मिश्रा, कैलाश चंद्र ,मनोज, कविता, इंदिरा देवी, प्रदीप बिष्ट, हेम मिश्रा, बसंत बल्लभ, देवीदत्त गौड़, उमेश थपलियाल, दिनेश मिश्रा, हरीश पांडे, दीपा, कमला देवी, सीमा थे। इधर, नई टिहरी में कलश स्थापना के साथ ही टीएचडीसी इंडिया के कोटेश्वर बांध परियोजना में भी दुर्गा पूजा नवरात्र उत्सव शुरू हो गया। परियोजना महाप्रबंधक यूके सक्सेना और पंडित अखिलेश बहुगुणा ने परियोजना स्थल पर बने मंदिर में हरियाली डालकर नवरात्र उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर बीके सिन्हा, स्वर्ण सिंह नेगी, उप प्रबंधक जनसंपर्क आरडी मंमगाईं, धर्म प्रकाश त्यागी, एसएस राणा, गिरीश उनियाल, प्रदीप डोभाल, रेनु सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें