गोपेश्वर कैंपस में बीएड विभागाध्यक्ष डा. बीसी शाह को श्रीदेव सुमन विवि में डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन बनाया गया है। डा. शाह विवि के पहले डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन बने हैं। डा. शाह ने कहा कि बीएड पाठ्यक्रम से भावी शिक्षकों के निर्माण की प्रक्रिया में कोई बाधा न पहुंचे इसके लिए विवि स्तर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। नवाचारी शिक्षकों के निर्माण के लिए विवि के बीएड प्रशिक्षण कार्यक्रम को सर्वोच्च बनाने का प्रयास किया जाएगा। डा. शाह की नियुक्ति पर प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई। ब्यूरो