फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए 42 सदस्यीय दल रवाना

Sun, 12 Jul 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सोमनाथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और पर्यटन की लेगा जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। संस्कृति विभाग उत्तराखंड की ओर से देहरादून से होने वाली सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में भाग लेने के लिए चमोली जिले का 42 सदस्यीय दल रविवार को रवाना हो गया। दायित्वधारी हरक सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने गोपेश्वर बस स्टैंड से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

दल में दुकानदार, स्ट्रीट वेंडर्स, मार्केट एसोसिएशन के सदस्य तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एमएसएमई और सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोमनाथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से अवगत कराना, पर्यटन, तीर्थाटन और स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा से प्राप्त अनुभवों के आधार पर चमोली जिले में पर्यटन और विकास से संबंधित नई कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी। यात्रा के नोडल अधिकारी एवं जिला भेषज संघ के सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि यात्रा 13 जुलाई को देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और 19 जुलाई को देहरादून पहुंचेगी। इस मौके पर एडीएम विवेक प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, चंद्रकला बिष्ट, सुशीला सेमवाल और गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें