फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डॉ. अनुराग का बैडमिंटन की राष्ट्रीय टीम में चयन

Sun, 11 Oct 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा का सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता की राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 10 अक्तूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित की गई। इसमें सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले चार खिलाड़ियों का चयन राज्य की टीम के लिए किया गया। डॉ. अनुराग शर्मा भी चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं। डॉ. शर्मा शिक्षण कार्य के साथ ही बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। उनके राष्ट्रीय टीम में चयन पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल सहित सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें