नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के राजकीय इंटर कॉलेज मोख को ओएनजीसी और सोसायटी ऑफ पीपुल्स फॉर डेवलपमेंट ने फर्नीचर व अन्य सामग्री भेंट की है। संस्थाओं की ओर से सामग्री विद्यालय में पहुंचा दी गई है।
राजकीय इंटर कॉलेज मोख पिछले साल आपदा से काफी प्रभावित हुआ था। विद्यालय का सामान भी बरबाद हो गया था। अब विद्यालय के लिए ओएनजीसी और सोसायटी ऑफ पीपुल्स संस्था ने 100 सेट टेबल-कुर्सी, छह कंप्यूटर, 10 कंप्यूटर टेबल, 10 ऑफिस कुर्सी, 10 व्हाइट बोर्ड, तीन पुस्तकालय अलमारी और चार ऑफिस टेबल भेंट की है। ओएनजीसी के प्रतिनिधि एलएम लखेड़ा और एसपीडी के सचिव आरके शर्मा ने यह सामग्री विद्यालय को प्रदान की। प्रधानाचार्य सतीश चंद्र ने कहा कि यह सहयोग विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होगा। इस दौरान प्रधान पुष्पेंद्र रावत, पीटीए अध्यक्ष जोत सिंह, एसएमडी अध्यक्ष मनोज सिंह, अनिल कुमार, मनवर सिंह, दीवान सिंह मौजूद रहे। संवाद