फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पंचपुलिया में डंप कूड़े का जल्द होगा निस्तारण

Tue, 26 May 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की 73 लाख की डीपीआर को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
विज्ञापन

पालिका के डंपिंग जोन में अभी डंप है हजारों टन कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के डंपिंग जोन में पड़े कूड़े का जल्द निस्तारण होगा। पालिका की ओर से बनाई गई 73 लाख की डीपीआर को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पालिका के अधिकारियों के अनुसार जल्द इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त हो जाएगी। ऐसे में डंपिंग जोन में जमा हजारों टन कूड़े का निस्तारण हो सकेगा। वर्तमान में पालिका नगर के कूड़े को डंप करने की समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सात वार्डों से डोर टू डोर और कूड़ा वाहन के जरिये हर दिन करीब 2.2 कूड़ा इकट्ठा होता है जिसे पंचपुलिया स्थित कूड़ा डंपिंग जोन में डाला जाता है। पालिका गठन के बाद से अब तक डंप यार्ड में पड़े कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाया है। ऐसे में दिन प्रतिदिन यहां कूड़े का ढेर जमा होने लगा। हालांकि पालिका की ओर से विभिन्न स्थानों पर नया कूड़ा डंपिंग जोन बनाने की योजना बनाई थी लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण उनकी कार्ययोजना धरातल पर नहीं उतर पाई। ऐसे में पालिका अपने डंपिंग जोन को खाली करवा रही है। इसके लिए पालिका की ओर से पूर्व में 73 लाख की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इसकी आगे की कार्रवाई की जाएगी जिससे नगर पालिका की कूड़ा डंप करने की समस्या हल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें