सीएचसी गैरसैंण के डॉक्टरों की टीम ने सारकोट, घंडियाल तल्ला, फरकंडे, खाल, कुमखोड़ी आदि गांवों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखे, मास्क पहनने, बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दी। टीम में डॉ. राजेश गैड़ी, डॉ. मानवेंद्र पाल, शैलेंद्र और शकुंतला पंवार मौजूद रहे।