फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: औली में पर्यटकों की आवाजाही पर न लगाएं रोक,  कारोबारियों ने किया मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध

Tue, 04 Mar 2025 11:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि औली में बर्फबारी के समय ही पर्यटन व्यवसाय होता है। यहां पर स्की ट्रेक अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। औली में आईटीबीपी और सेना के भी कैंप हैं। यहां पर आपदा की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
औली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन कारोबारियों ने औली में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक न लगाने की मांग की और सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि औली आपदा की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित है। अगर औली आने पर रोक लगा दी गई तो कारोबार ठप हो जाएगा।

विज्ञापन


एसडीएम ज्योतिर्मठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि औली में बर्फबारी के समय ही पर्यटन व्यवसाय होता है। यहां पर स्की ट्रेक अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। औली में आईटीबीपी और सेना के भी कैंप हैं। यहां पर आपदा की घटना नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: देश में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या 6327 होने का अनुमान, WII देहरादून ने किया आकलन

औली आपदा की दृष्टि से सुरक्षित है। औली में बर्फबारी के समय ही पर्यटक पहुंचते हैं। लोगों को तीन माह ही कारोबार करने का मौका मिलता है। ऐसे में यहां मौसम के पूर्वानुमान पर पर्यटकों की आवाजाही रोकना सही नहीं है। ज्ञापन भेजने वालों में रविंद्र मार्तोलिया, नवीन मार्तोलिया, राजन, अतुल सती के अलावा होटल एसोसिएशन, एडवेंचर एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी और पर्यटन कारोबारी शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें