फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराएं नहीं, वायरल होने पर भी डॉक्टर को जरूर दिखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर घबराने की नहीं सतर्कता की जरूरत है। अगर बुखार, खांसी या वायरल भी हो तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को देखते हुए जिले में 22 आइसोलेशन वार्ड बनाएं हैं और स्वास्थ्य सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं।
विज्ञापन

चमोली पुलिस भी लोगों को वायरस को लेकर जागरूक करने में लगी है। डाक्टरों का कहना है कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वायरल होने पर पहले बुखार आएगा, फिर सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ होती है। उसके बाद मांस पेशियों में दर्द होता है, लेकिन इन लक्षणों का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित हो। ऐसे में डॉक्टर को अवश्य दिखाएं, ये सामान्य वायरल भी हो सकता है। डॉक्टर ने कहा कि जब भी बाहर से घर लौटें तो साबुन से हाथों को अच्छी तरह से धोएं। खांसते और छींकते समय रुमाल या टिश्यू पेपर का प्रयोग करें। टिश्यू को एक बार प्रयोग करने पर उसका दोबारा प्रयोग न करें। एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। बुखार या खांसी होने पर तुरंत अपनी जांच कराएं। रोजाना अपने मोबाइल, टीवी रिमोट को भी साफ रखें। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं और साफ-स्वच्छ सब्जी और फलों का प्रयोग करे। गरम पानी पीएं।
चमोली जिले में बार्डर पार से आए 20 लोगों के स्वास्थ्य पर विभाग की नजर है। इनमें से 14 लोगों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। वायरस से निपटने के लिए गोपेश्वर में आठ, गैरसैंण में तीन, थराली, जोशीमठ, घाट और कर्णप्रयाग में दो-दो, नारायणबगड़, देवाल व पोखरी में एक-एक आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। हमारे पास दवाओं का पूरा स्टॉक है और कर्मचारी व डाक्टर तैनात हैं। - केके सिंह, सीएमओ चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें