गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सीमांत क्षेत्र नीती घाटी पहुंचकर लोगों से भेंट की और टिम्मरसैंण महादेव (बाबा बर्फानी) के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
डीएम ने कहा कि यहां अद्भुत शांति व आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई है। डीएम ने तपोवन से नीती घाटी तक मार्ग पर पड़ने वाले वाइब्रेंट गांवों में विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर कनेक्टिविटी, पेयजल, राशन की उपलब्धता सहित योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। तमक गांव में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
डीएम ने तमक नाले में जल निकासी के लिए जरूरी कार्रवाई करने, परिवहन व्यवस्था के लिए परीक्षण का प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिया। डीएम ने बीआरओ की ओर से निर्माणाधीन ग्लेशियर कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। बीआरओ की सड़क निर्माण में भूमि हस्तांतरण को लेकर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम को संयुक्त निरीक्षण कर हस्तांतरण प्रक्रिया के निर्देश दिए। संवाद