फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्राओं ने गीत, नृत्य की दी प्रस्तुति

Wed, 07 Jan 2026 11:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमोंं के साथ संपन्न हो गया है। शिविर में सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक भूपेंद्र सिंह चुने गए। हाटकल्याड़ी गांव में आयोजित सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में छात्राओं ने देश भक्ति गीत, नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समाजसेवा, नशा मुक्ति का संदेश दिया। समारोह के मुख्य अतिथि सहकारी बैंक देवाल के प्रबंधक मुकेश पाठक, कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप कुमार माैजूद रहे। समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक भूपेंद्र एवं उत्कृष्ट स्वयंसेवक दीपा, सपना, मंजू, तनुजा, रोहित, सचिन, कमलेश,सपना, तनुजा, राहित, पूजा आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें