फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पगनो पहुंचे डीएम, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बृहस्पतिवार को भूस्खलन प्रभावित पगनो गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और भूस्खलन से प्रभावित मकानों की स्थिति देखी। डीएम के निर्देश के बाद सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी तौर पर विस्थापित होने के लिए टिन भी उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन




डीएम खुराना ने गांव में आए मलबे की स्थिति को देखा। क्षतिग्रस्त घरों के साथ खतरे की जद में आए मकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विस्थापन कराने की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कर दिया गया है। विस्थापन के लिए जोशीमठ तहसील प्रशासन को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बजट मिलते ही तुरंत विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों को दुरुस्त करने व विद्यालय संचालन के लिए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कहा कि जो लोग किराये पर रहना चाहते हैं उन्हें छह महीने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह किराया सरकार देगी। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट डाॅ. दीपक सैनी, भू वैज्ञानिक डाॅ. दीपक हटवाल, तहसीलदार रवि शाह, सीईओ कुलदीप गैरोला, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद रहे। डीएम के निरीक्षण के बाद प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को टिन उपलब्ध करा दिए हैं। ग्राम प्रधान रीमा देवी ने बताया कि 35 परिवारों को 12-12 टिन दिए गए हैं।
विज्ञापन






छह परिवारों को मिला मुआवजा

गांव में आठ निजी मकान ध्वस्त हुए हैं। जिसमें छह भवनों का एक लाख तीस हजार रुपये के हिसाब से भुगतान किया गया है। दो मकान सरकारी भूमि पर थे, जिन्हें सहायता के तौर पर 10 हजार रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को राशन किट भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें