फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए हाटकल्याणी सड़क की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए भूमि हस्तांतरण संबंधी मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर पीएमजीएसवाई को हाटकल्याणी मार्ग निर्माण की जांच के निर्देश दिए। कहा कि जिला स्तर पर सड़क का कोई मामला लंबित न रहे। अगर ऐसा हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सड़कों के जो भी प्रकरण ऑनलाइन किए जाने हैं उनको तत्काल ऑनलाइन किया जाए। सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने वाले मामलों को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास करें। डीएम ने सभी डिवीजनों के अधिशासी अभियंताओं को सड़कों का कोई भी प्रकरण जिला स्तर पर लंबित न रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ बदरीनाथ आशुतोष सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल सहित लोनिवि के सभी डिवीजनों के अधिशासी अभियंता उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें