फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग को लेकर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 08 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंड क्षेत्र के गडोरा और अगथला ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गांवों को नगर पंचायत पीपलकोटी से बाहर रखे जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा गया कि ग्राम पंचायतों का नगर पंचायत में शामिल होना ग्रामीणों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गडोरा व अगथला गांवों को नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल न करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तो ग्रामीण क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे।

दशोली विकास खंड के ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल ने कहा कि नगर पंचायत में शामिल होने से सरकार द्वारा मिलने वाली ग्राम विकास की योजनाओं से वंचित होना होगा। साथ ही मनरेगा योजना का भी ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पायेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम प्रधान गडोरा मंजू देवी, मुन्नी देवी, सुशीला देवी, बदरी प्रसाद सती, जगदंबा प्रसाद, गुड्डी देवी, हृदय राम उनियाल, जीवंती देवी, रमा देवी, रत्ना देवी, गीता देवी और सुशीला देेवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें