फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डीएम ने किया बदरीनाथ महायोजना के कार्यों का निरीक्षण

Thu, 14 Sep 2023 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम में महायोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को मानसून सीजन खत्म होने के बाद कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी और मजदूर लगाने, सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम में महायोजना के तहत चल रहे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, आईएसबीटी, लेक फ्रंट आदि कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, लोनिवि के मुख्य अभियंता राजीव शर्मा, पीआईयू के अधीक्षण अभियंता विपुल सैनी, अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक पीएल सोनी और सहायक अभियंता सनी पालीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें