फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जनसमस्याओं को हल करने के डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 24 Jan 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। पालिका क्षेत्र के बंदरखंड द्रोणागिरी वार्ड की समस्याओं के निराकरण के लिए डीएम ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक आयोजित करने के निर्देश एसडीएम को दिए हैं। वार्ड सभासद विनोद कनवासी ने डीएम को पत्र प्रेषित कर बंदरखंड में एनएचआईडीसीएल की ओर से मानकों के विपरीत खराब गुणवत्ता का काम किए जाने, पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होने की शिकायत की थी। इसके अलाव मार्ग न बनाए जाने से किसानों को हो रही दिक्कतों के बारे में डीएम को अवगत कराया था और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित कार्यदायी विभागों के अधिकारियों के साथ जनता और जनप्रतिनिधियों की शीघ्र बैठक आयोजित करने की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम को आवश्यक करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें