फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कोर्ट में लंबित मामलों का सुलह से समझौते निस्तारण का मौका

Sat, 24 Jan 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चलाया जा रहा मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान
विज्ञापन

गोपेश्वर। न्यायालयों में लंबित मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से प्रभावी निस्तारण के लिए जिले में मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। दो जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 90 दिनों तक संचालित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश पर जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि यह अभियान न्यायिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। मध्यस्थता से मामलों का समाधान होने पर आम लोगों को समय, धन और मानसिक तनाव से राहत मिलती है। उन्होंने जिले के वादकारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का लाभ उठाकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें