फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डीएम ने लंबित प्रस्तावों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Tue, 28 Apr 2026 11:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बीआरओ और एनएचआईडीसीएल के कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने बदरीनाथ हाईवे पर सुधारीकरण कार्यों के लंबित प्रस्तावों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बीआरओ के अधिशासी अभियंता को ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को लंबित भूमि विवादों के मामलों का उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद कार्य आरंभ करने को कहा गया। भनेरपानी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए आवश्यक ब्लास्टिंग की अनुमति लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

संवाद बैठक में डीएफओ सर्वेश दुबे, एडीएम विवेक प्रकाश, बीआरओ के ईई केटी राव और एनएचआईडीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें