फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिमली गांव में दिवारा यात्रा का स्वागत

Tue, 15 Apr 2025 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव की आराध्य देवराड़ी देवी की दिवारा यात्रा डिम्मर विद्यापीठ आवासीय बस्ती से रात्रि प्रवास के लिए सिमली गांव पहुंची। आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती मंत्रों से देवराड़ी देवी की महाभिषेक पूजाएं की जिसके बाद देवी यात्रा ने न्यू डिम्मर, पौराणिक तटेश्वर महादेव मंदिर, सैंण, भभराड़ी आदि गांवों का भ्रमण किया और सिमली गांव पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ देवी का स्वागत किया। इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह चौधरी, पुजारी हर्षपति देवली, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष लखपत सिंह बिष्ट, संजय राणा, प्रेम सिंह बिष्ट, जयपाल राणा, साहिल, सौरभ, डिम्मर की प्रशासक राखी डिमरी, सावित्री देवी और आशा डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें