फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिरही चाड़े में हैंगिंग रॉक का 30 तक करें निस्तारण

Tue, 15 Apr 2025 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एडीएम विवेक प्रकाश ने टीम के साथ हाईवे से लेकर धाम तक किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों का प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची अधिकारियों की टीम ने धाम में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, संचार की व्यवस्थाएं जांचीं। एडीएम ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को 30 अप्रैल तक बदरीनाथ हाईवे चाक-चौबंद करने, बिरही चाड़े में हैंगिंग रॉक के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने बदरीनाथ धाम में तप्तकुंड के समीप अलकनंदा किनारे सुरक्षा के लिए जंजीर लगाने के लिए कहा। धाम में कुबेर गली, ब्रह्मकपाल, दर्शन लाइन, रिवर फ्रंट के साथ ही अन्य यात्रा संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने सीवर लाइन के कार्यों का निरीक्षण कर सीवरेज का सुधारीकरण कार्य पूरा करने, पीआईयू के अधिकारियों को ब्रह्मकपाल में अलकनंदा नदी के बहाव को सुव्यवस्थित करने के लिए मलबा निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप शर्मा, नगर पंचायत बदरीनाथ अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल, गावर के प्रोजेक्ट मैनेजर बिनीत चौधरी, बीकेटीसी के भागवत मेहता, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें