फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पोस्टर और स्लोगन में दिव्या व आयुषी रहे प्रथम

Mon, 20 Jan 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। भारतीय मानक ब्यूरो क्लब देहरादून की ओर से सोमवार को जीआईसी नंदप्रयाग में मानक थीम सेफ्टी एंड क्वालिटी विषय पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। पोस्टर और स्लोगन में दिव्या कंडेरी और आयुषी संयुक्त रूप से प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डीएस रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रिसोर्स पर्सन प्रियंका रावत ने मानक क्लब की जानकारी दी। मेंटर ताजवर सिंह सजवाण ने घरों में प्रयोग होने वाली विभिन्न घरेलू वस्तुओं जैसे गैस सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री के प्रयोग के बारे में बताया। इस दौरान हुई पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से मानसी व त्रुति द्वितीय, साक्षी-अदिति तृतीय तथा खुशी-आकांक्षा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। क्लब की ओर से विजेताओं को क्रमश: 1000 रुपये, 750 रुपये, 500 व 250 रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। 40 छात्र-छात्राओं को नोटबुक व पेन दिए गए। मंच का संचालन विक्रम सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता हरेंद्र सिंह बिष्ट, बीएस नेगी, एएस झिंक्वाण, आरएस रोदियाल, एनपी खनेड़ा, एनएस राणा, देवेश्वरी नेगी और अनीता आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें