फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छिमटा, भलसौं और सणकोट ने जीते मैच

Mon, 20 Jan 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/ नारायणबगड़। खगेली में आयोजित खगेश्वर महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए जिसमें छिमटा और भलसौं ने अपने-अपने मैच जीते। जबकि नारायणबगड़ में चल रहा टूर्नामेंट सणकोट की टीम ने जीता।
विज्ञापन

सोमवार को पहला मुकाबला सिमतोली और छिमटा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छिमटा ने 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमतोली की टीम 133 रन ही बना पाई। वहीं दूसरा मैच भलसौं और डांडा मज्याड़ी के बीच खेला गया। भलसौं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। जवाब में मज्याड़ी की टीम 86 रन ही बना पाई। वहीं नारायणबगड़ डुंग्री गांव में चल रहे जय मां नागनी ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में सणकोट ने पैंतोली को 8 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सणकोट की टीम ने निर्धारित ओवर में 91 रन बनाए। जबकि पैंतोली की टीम 83 रनों पर सिमट कर रह गई। 2 विकेट और 28 रन बनाने वाले भूपेंद्र मैन ऑफ द मैच रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें