फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 17 से जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे गांवों का भ्रमण

Mon, 15 Dec 2025 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जन-जन की सरकार जनता के द्वार अभियान के तहत 17 दिसंबर से 45 दिनों तक जिला स्तरीय अधिकारी गांवों में भ्रमण करेंगे। इस दौरान जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में 23 विभागों की ओर से अपने-अपने स्टाल भी लगाए जाएंगे। यहां ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पेंशन, पीएम आवास, बैंक ऋण के साथ ही विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। शिविर संपन्न होने के बाद अधिकारी एक रात गांव में बिताएंगे और ग्रामीणों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें