फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्राओं को कथक की दी जानकारी

Mon, 15 Dec 2025 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्पीक मेके संस्था की ओर से छात्राओं को कथक सिखाया गया। स्पीक मेके संस्था की कथक नृत्यांगना एवं शिक्षिका साक्षी शर्मा ने छात्राओं को कथक की कलाओं की जानकारी दी। राबाइंका के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साक्षी शर्मा ने छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत के भरनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी, हिन्दुस्तानी और कर्नाटिक संगीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संस्था भारत की संस्कृति और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रही है। इस मौके पर संस्था के सचिन कुमार, प्रधानाचार्य संगीता बिज्लवाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें