कर्णप्रयाग। शुक्रवार को मुख्य बाजार में जिला उद्योग केंद्र ने शिविर लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक भरत सिंह ने सीएम स्वरोजगार योजना 2.2 के तहत दो लाख के ऋण पर 35 प्रतिशत अनुदान सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में मौजूद पशुपालन विभाग के किशोर कुमार ने भी लोगों को पशुपालन को स्वरोजगार से जोड़ने की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 22 से अधिक लोगों ने स्वरोजगार के लिए ऋण के लिए पंजीकरण करवाया। संवाद