फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णमंदिर में लगेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, गंगा आरती होगी

Fri, 06 Feb 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पालिका के एक साल पूरा होने पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पालिका के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि नगर में जल्द 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। इसकी स्थापना कर्णमंदिर परिसर में होगी। साथ ही गंगा आरती का शुभारंभ भी होगा। कार्यक्रम में नगर पालिका वार्ड की विभिन्न कीर्तन मंडलियों और ममंद ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका के बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में नव दुर्गा कीर्तन मंडली शक्तिनगर, उमा माहेश्वरी कीर्तन मंडली आईटीआई, मन्नपूर्णा देवी ममंद पाडली, उमा देवी कीर्तन मंडली और ममंद ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि एक साल में कई विकास कार्य किए गए हैं। नगर में पार्किंगों की स्वीकृति, ड्रेनेज के लिए डीपीआर, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइटें आदि लगाई हैं। साथ ही पर्यावरण मित्र घर घर जाकर कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं। आगामी 13 फरवरी को नगर में गढ़वाल सांसद का भ्रमण है। इस दौरान 100 फीट ऊंचा तिरंगा और नगर के प्रवेश और बाहर जाने वाले मार्गों पर लगे भव्य गेटों का शुभारंभ भी किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने पालिका की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, स्वयं सहायता समूहों को अनुदान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सभासद उत्तम नेगी, कमला रतूड़ी, सम्पूर्णानंद डिमरी, मनोज पुंडीर, रीना देवी, हेमा डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें