सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न होने से सरकारी गल्ला विक्रेताओं ने आक्रोश जताया। प्रदेश अध्यक्ष हरीश पंत की मौजूदगी में हुई बैठक में राशन विक्रेताओं ने निर्णय लिया यदि 31 दिसंबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एक जनवरी से गल्ला विक्रेता गोदामों से राशन नहीं उठाएंगे।
वहीं जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए नरेंद्र सिंह नेगी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में सरकारी गल्ला विक्रेताओं को मानदेय, स्टेशनरी और विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले राशन का ढुलान आदि देने की मांग पर डेढ़ माह पूर्व लंबी हड़ताल की गई थी। इस पर सरकार की ओर से गल्ला विक्रेताओं को जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन डेढ़ माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
बैठक में संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रेम सिंह, पोखरी ब्लाक के अध्यक्ष रमेश चौधरी, नंदप्रयाग के लक्ष्मण सिंह, घाट के ज्ञान सिंह, चमोली के सत्य प्रसाद, आदिबदरी के नरेंद्र सिंह, जयप्रकाश, जयकृत बिष्ट, संपूर्णानंद, सुरेंद्र सिंह, केशर सिंह, बलवंत सिंह और बसुदेव सिंह आदि मौजूद थे।