फोटो
गौचर। उद्यान विभाग की ओर से मसाला प्रजाति की फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अदरक और हल्दी का वितरण किया जा रहा है। इससे जिले के लगभग डेढ़ हजार किसान लाभान्वित होंगे। सोमवार को उद्यान विभाग की ओर से 30 क्विंटल अदरक और 10 क्विंटल हल्दी का वितरण किया गया। जिला मुख्य उद्यान अधिकारी नीतेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के किसानों को इस बार 250 क्विंटल अदरक और 150 क्विंटल हल्दी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को अदरक और हल्दी उगाने के वैज्ञानिक तरीके, कीट सुरक्षा के उपाय और इंटर क्रॉपिंग के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। किसानों को पचास प्रतिशत सब्सिडी पर आधार कार्ड के जरिये 128 रुपये प्रति किलो खरीद मूल्य का अदरक 64 रुपये में और 70 रुपये प्रति किलो की हल्दी किसानों को 34 रुपये में दी जा रही है। संवाद