फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 200 युवाओं ने पांडुकेश्वर तक निकाली शांति यात्रा

Mon, 23 Mar 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट (एनवायपी) के तहत देश के विभिन्न प्रदेशों के 200 युवाओं ने पांडुकेश्वर तक शांति यात्रा निकाली। पांडुकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने प्रातः जागरण के साथ श्रमदान, भाषा शिक्षण, प्रतिभा विनिमय, सामूहिक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यात्रा समापन के बाद स्थानीय उद्यमी हरिकृष्ण भट्ट ने युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने असम का लोकप्रिय नृत्य बिहू, ओडिसा का उड़िया नृत्य, गुजरात का गरबा भी प्रस्तुत किया। शिविर संयोजक एवं राष्ट्रीय युवा योजना ट्रस्ट नई दिल्ली के ट्रस्टी अजय पाण्डेय ने बताया कि शांति यात्रा का उद्देश्य युवाओं को एक दूसरे की संस्कृति, रीतिरिजवाज, आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं धार्मिक सहिष्णुता के विचार को युवाओं में संचारित करना है। इस मौके पर संजय राय, अमरीक सिंह, आदवन, अश्विनी डेका, भरत एवं जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें