फोटो
गोपेश्वर। भाजपा के बदरीनाथ विधानसभा के मंडल कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय सभागार में बैठक हुई। इस दौरान सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यकारिणी में जगह देने पर चर्चा हुई। पार्टी जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़ना है। पार्टी के जिला प्रभारी विजय कप्रवाण ने मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यकारिणी विस्तार को लेकर चर्चा की। इस मौके पर पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, गुड्डूलाल, अमित सती, दीपक पंत, विरेंद्र रावत, अमर सिंह रावत, विनय पुरोहित, राधा रानी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद